गन्नौर। भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से 8 अक्तूबर को रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में 85वां वायुसेना दिवस समारोह मनाया जाएगा। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश मलिक ने बताया कि समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिगेडियर श्रीभगवान सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान गन्नौर में सीएसडी कैंटीन खुलवाने व ईसीएचएस की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई जाएगी।