फोटो 07- सोनीपत के मुरथल स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में डीएलएसए व प्रशासन की ओ
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) व प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मुरथल स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय शिविर लगाया गया। इस दौरान जिलाभर के 1100 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई। इनमें से कुछ का मौके पर समाधान किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने आह्वान किया कि कोई भी शिकायत डीएलएसए के कार्यालय, एडीआर सेंटर में दर्ज करवाएं या नालसा के निशुल्क कानूनी हेल्पलाइन नंबर 15100 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
शिविर में 19 विभागों ने लगाए स्टॉल
शिविर में करीब 19 स्टॉल लगाए गए। इनमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, सरल केंद्र, खाद्य एवं आपूर्ति, पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार विभाग, बाल कल्याण परिषद, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, परिवहन विभाग, रोटरी क्लब, डाक विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, एलमिको, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य विभाग शामिल रहे।