फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का 'खंभा': घर से दोस्तों संग खेलने निकला था 11 साल का अंकित, बिजली विभाग की लापरवाही से गई मासूम की जान

Sat, 15 Aug 2026 07:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव चक सफौरा निवासी विनोद कुमार ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह फिलहाल परिवार के साथ गांव बारोटा में किराये के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन
मृतक 11 साल का अंकित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत स्थित गांव बारोटा के पास ड्रेन नंबर-8 के निकट दोस्तों के साथ खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे की बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला अंकित पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे के पिता ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 

यूपी के शाहजहांपुर का रहने वाला है परिवार
उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव चक सफौरा निवासी विनोद कुमार ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह फिलहाल परिवार के साथ गांव बारोटा में किराये के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। उनका 11 वर्षीय छोटा बेटा अंकित शुक्रवार दोपहर बाद दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। वह दोस्तों के साथ खेलते हुए ड्रेन नंबर-8 के पास चला गया। इसी दौरान उनका बेटा ने वहां खड़े बिजली के खंभे को छू लिया। खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही अंकित उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही बेटे की मौत हो गई।

बिजली निगम पर पिता का आरोप
हादसे का पता लगते ही परिवार में मातम पसर गया। पिता विनोद कुमार ने इस घटना के लिए बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शाम को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया। पुलिस ने विनोद के बयान पर लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था अंकित
विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके तीन बच्चों में अंकित सबसे छोटा था। अंकित से बड़ी एक बेटी व एक बेटा और है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन

पिता बोले- लापरवाह कर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई
विनोद कुमार ने पुलिस से मांग की है कि बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार बिजली निगम के कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए और लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और किसी दूसरे परिवार को अपने बच्चे की जान न गंवानी पड़े, इसके लिए बिजली व्यवस्था और खंभों की सुरक्षा की गंभीरता से जांच जरूरी है।

करंट लगने से बच्चे की सूचना मिली थी। मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। जिसकी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर रवि, थाना प्रभारी कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें