सोनीपत। यातायात पुलिस ने मंगलवार को सिटी ट्रैफिक इंचार्ज प्रदीप के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाकर तेज आवाज वाले साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट, संशोधित साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 11 बुलेट बाइकों को जब्त किया। इस दौरान वाहन चालकों पर 2.55 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील की कि वह यातायात नियमों का पालन करें। संवाद