फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्रो लीडरशिप समिट में राष्ट्रपति को बुलावा, मुख्य प्रशासक ने तैयारियों को लेकर किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति हो सकते हैं एग्रो लीडरशिप समिट के खास मेहमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर में 15 से 17 फरवरी तक होने वाली एग्रो लीडरशिप समिट-2019 की तैयारियों को लेकर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन ने वीरवार को दौरा किया। जहां समिट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्य प्रशासक ने बताया कि एग्रो लीडरशिप समिट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी हिस्सा ले सकते हैं, राष्ट्रपति भवन को निमंत्रण दिया गया है। उनका कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हो सका है, लेकिन राष्ट्रपति के शामिल होने के अनुसार ही तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस को सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन ने एग्रो लीडरशिप समिट को लेकर कहा कि इसमें देश के अधिकतर राज्यों के किसान शामिल होंगे। उन किसानों के आने-जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। बसों के आने-जाने के रूट को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। किसानों को बसों में बैठाकर आयोजन स्थल तक लाया जाएगा, जहां उनके लिए हर प्रकार की व्यवस्था रहेगी। मार्केट परिसर में मंडी की प्रगति के संदर्भ में एक डिस्पले किया जाएगा और वहां प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसमें कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत चार सेमिनार हॉल बनाए जाएंगे, जिनमें कृषि विशेषज्ञ किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों की जानकारी मिलेगी। विदेशी सब्जियों व फूलों की खेती करने के लिए भी किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्य प्रशासक जे गणेशन ने कहा कि किसानों व अन्य लोगों के लिए शौचालयों से लेकर अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी की जाएं, जिससे किसानों को यहां कोई परेशानी नहीं हो सके। इसके अलावा मुख्य सभागार के साथ वीआईपी लॉज बनाया जाएगा। वहां मुख्य प्रशासक ने डीसी विनय सिंह व एसपी प्रतीक्षा गोदारा के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की। उन्होंने हर तरह की बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्यालय व स्थानीय अधिकारियों के बीच तालमेल बनाने के निर्देश दिए। वहां बैठक के बाद मुख्य प्रशासक ने डीसी व एसपी के साथ प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसी जयबीर सिंह आर्य, एसडीएम सुरेंद्रपाल, डीएसपी संदीप सिंह, मार्केट कमेटी के एक्सईएन दीपक वर्मा, एक्सईएन भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल कृषि मंत्री धनखड़ करेंगे मार्केट परिसर का दौरा
मुख्य प्रशासक जे गणेशन ने बताया कि एग्रो लीडरशिप समिट को लेकर 9 फरवरी को कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मार्केट परिसर का दौरा करेंगे। वहां वह व्यवस्थाओं को देखेंगे और वहां अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे। इसके अलावा समिट को लेकर किसी तरह की कमी नहीं रहे, उसका भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें