फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का फैसला: अब ओपीएच कार्ड धारकों को भी मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का फैसला: अब ओपीएच कार्ड धारकों को भी मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन
विज्ञापन

प्रदीप कौशिक
सोनीपत। प्रदेश में अभी तक केवल बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता था, लेकिन अब ओपीएच कार्ड धारकों को भी मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेगा। सभी ओपीएच (अन्य प्राथमिकता हाउस होल्ड) कार्ड धारकों को 26 जनवरी से पहले गैस कनेक्शन दिया जाएगा। सरकार ने मुफ्त गैस कनेक्शन देने के लिए जारी किए फंड में 8 करोड़ रुपये अभी बचे होने के कारण यह फैसला लिया है, जिसका सरकार की ओर से वर्ष 2013 में सर्वे कराया गया था। जिसमें बीपीएल, एएवाई से ऊपर वर्ग के लोगों के लिए सरकार की ओर से ओपीएच कैटेगिरी के खाकी कार्ड बनाए गए। अब सरकार ने ओपीएच कार्ड धारकों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का निर्णय लिया। इसके लिए सरकार ने सभी जिलों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डीएफएससी को पत्र जारी कर गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए। 26 जनवरी तक सभी ओपीएच कार्ड धारकों को गैस कनेक्शन जारी किए जाने हैं।
फंड में 8 करोड़ रुपये बचने के बाद सरकार ने लिया निर्णय
सरकार ने केरोसिन मुक्त हरियाणा स्कीम के तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने को फंड जारी किया था। उस फंड में अब भी करीब 8 करोड़ रुपये बचे हुए है। 8 करोड़ की राशि को खर्च करने के लिए ओपीएच कार्ड धारकों को गैस कनेक्शन जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बीपीएल कार्ड धारकों के बाद अब सभी ओपीएच कार्ड धारकों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं। यह स्कीम 26 जनवरी तक जारी रहेगी।
मनीषा मेहरा, डीएफएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें