फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के मुकाबले देश में 10 प्रतिशत प्लास्टिक रिसाइकिल भी नहीं हो रहा : राव इंद्रजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के मुकाबले देश में 10 प्रतिशत भी प्लास्टिक नहीं हो रहा रिसाइकिल : राव इंद्रजीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अमेरिका में 40 प्रतिशत से अधिक प्लास्टिक को रिसाइकिल कर दोबारा से प्रयोग में लाया जाता है। वहीं भारत में मात्र 10 प्रतिशत प्लास्टिक को भी रिसाइकिल नहीं किया जा रहा है। प्लास्टिक का एक बड़ा हिस्सा गटर के रास्ते नदियों व समुद्र में जाता है। इसको लेेकर प्लास्टिक उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों व वैज्ञानिकों के साथ मिलकर मंथन करने की जरूरत है। राव इंद्रजीत बुधवार को सीपेट मुरथल में प्लास्टिक के सकारात्मक गुणों पर जागरूकता विषय पर आयोजित तकनीकी कार्यशाला में पानीपत में प्लास्टिक पार्क के विकास के लिए 40 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि सरकार प्लास्टिक इंजीनियरिंग को और बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। देश के सभी सीपेट संस्थान में इस दिशा में युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने सीपेट परिसर में पौधरोपण किया और इसके बाद झाडू लगाकर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम के बाद उन्होंने विद्यार्थियों के लिए प्लास्टिक उद्योग से जुड़ी मशीनों और बनने वाले उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। राज्यमंत्री ने नए बैच के विद्यार्थियों को किट व पुस्तकें भेंट की। इस दौरान रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के सचिव पी राघवेंद्र राव, रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार रंजना काले, निदेशक डा. प्रवीण, औद्योगिक एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह, सीपेट के महानिदेशक प्रो. डा. एसके नायक, प्रधान निदेशक डा. एसएन यादव आदि मौजूद रहे।

जूट के बैगों का इस्तेमाल करने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जिस तरह एशियाड में शानदार प्रदर्शन कर देश के मुकाबले आधे मेडल प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते। उसी तरह स्वच्छता अभियान को भी युवाओं को अपने हाथ में लेना होगा। राव इंद्रजीत सिंह बुधवार को मुरथल गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले कम संसाधन होते हुए भी लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक थे लेकिन वर्तमान दौर में हम स्वच्छता की दौड़ में पिछड़ते जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि पॉलिथीन की बजाय जूट के बैगों का इस्तेमाल करना होगा ताकि पर्यावरण की सुरक्षा व देश के उद्योगों को बढ़ावा मिले। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया व हवा में गुब्बारे छोड़कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस दौरान मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, पिछड़ा वर्ग विकास निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, डीसी विनय सिंह, महावीर शर्मा, एसडीएम प्रशांत पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें