फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई तक गन्ने की बकाया पेमेंट नहीं मिली तो मिल की चीनी बेच देंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जुलाई तक गन्ने की बकाया पेमेंट नहीं मिली तो मिल की चीनी बेचेंगे किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के गुढ़ा मार्ग स्थित किसान भवन में रविवार को किसानों की बैठक हुई। यहां किसानों ने चौ. देवीलाल शुगर मिल आहुलाना की ओर से किसानों की गन्ने की करोड़ों रुपये बकाया पेमेंट नहीं दिए जाने पर रोष जताया। बैठक में निर्णय लिया कि 31 जुलाई तक किसानों की पेमेंट नहीं की गई तो वह मिलकर गोदाम पर चीनी को बेच कर भरपाई करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल की ओर से पिछले चार माह से किसानों को उनके गन्ने की पेमेंट नहीं दी गई। गन्ने का किसानों का मिल की तरफ 32 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि गन्ने की पेमेंट नहीं होने से किसानों को डीजल, धान लगाने व मजदूरों को पैसे देने के लिए आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा रहा है। पिछले दिनों किए गए आंदोलन के बाद मिल की निदेशक डॉ. सुभिता ढाका ने उन्हें सप्ताह भर में पेमेंट कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक पेमेंट नहीं की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि अगर 31 जुलाई तक सभी किसानों की बकाया पेमेंट का मिल प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया तो किसान मिल पर प्रदर्शन करेंगे व गोदाम में रखी चीनी को बेचकर अपने-अपने पैसे की रिकवरी करेंगे। इस दौरान जगदेव खासा, बलवान सिंह जांगड़ा, बलजीत, राजसिंह पंघाल, प्रेम सिंह, संदीप कथूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें