फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल यूनिवर्सिटी में 24 को मिला प्रमोशन, 60 प्रोफेसरों का रास्ता हुआ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल यूनिवर्सिटी में 24 को मिला प्रमोशन, 60 प्रोफेसरों का रास्ता हुआ साफ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल के असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रमोशन मिल गया है। जिनको एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफसर बना दिया गया है तो वहां कई के ग्रेड में बढ़ोतरी की गई है। वहीं 2 मार्च 16 के बाद प्रमोशन का प्रफोर्मा तय नहीं होने से अटके लगभग 60 प्रमोशन भी जल्द होंगे। क्योंकि प्रमोशन के लिए प्रफोर्मा तय हो गया है, जिसे वह टीचिंग स्टाफ भरेगा जिनका प्रमोशन होना है। यह सभी फैसले यूनिवर्सिटी में सोमवार को हुई ईसी (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) की मीटिंग में लिए गए।
मुरथल यूनिवर्सिटी में पिछले लगभग छह महीने से ईसी की मीटिंग नहीं हो रही थी। क्योंकि पहले वीसी रहे प्रो. टंकेश्वर कुमार के बदलने से मीटिंग टल गई तो उसके बाद ईसी की मीटिंग के लिए राजभवन से सदस्य नामित नहीं होने के कारण मीटिंग का समय टलता चला गया। राज्यपाल के नामित सदस्यों के नाम आने पर मीटिंग तय कर दी गई थी और यह मीटिंग सोमवार को हई। जिसमें प्रमोशन के अलावा कई अहम फैसले लिए गए। मीटिंग में 11 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रमोशन देकर प्रोफेसर बनाया गया है। 2 असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर बनया गया तो 11 असिस्टेंट प्रोफेसर का ग्रेड बढ़ाकर प्रमोशन दिया गया है। वह ग्रेड स्टेज छह हजार से सात हजार में पहुंच गए है। यह प्रमोशन पिछले छह साल से पेंडिंग चल रहे थे और इन सभी को अब जाकर खुशी मिली है। वहीं 2 मार्च 16 के बाद से लगभग 60 टीचिंग स्टाफ के सदस्यों का प्रमोशन केवल इसलिए पेंडिंग चल रहा था कि उनका प्रमोशन के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से प्रफोर्मा तय नहीं किया गया था। ईसी की मीटिंग में वह प्रफोर्मा भी तय हो गया है और इनके प्रमोशन भी जल्द हो जाएंगे। वीसी प्रो. राजेंद्र अनायत ने बताया कि नियमित भर्ती की चयन समिति के सदस्य व कार्यकारी परिषद के सदस्यों का मानेदय बढ़ाकर 5000 किया गया है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के लिए वित्तीय सहायता भी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वहीं दीक्षांत समारोह में किन टॉपर विद्यार्थियों को मेडल दिए जाने है, उसकी लिस्ट भी फाइनल की गई है।
विज्ञापन

यह बने प्रोफेसर
डा. अनिल खुराना, डा. एसएन महापात्रा, डा. प्रियंका, डॉ. सुरेंद्र दहिया, डॉ. किरण नेहरा, डॉ. अनिल सिंधु, डॉ. परविंद्र सिंह, डॉ. एसके जरियाल, डॉ. अनिल बेरवाल, डॉ. महेंद्र सिंह नरवाल, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता
यह बने एसोसिएट प्रोफेसर
डा. सुखदीप सांगवान, डॉ. सुमन सांगवान
इनका बढ़ाया गया ग्रेड
ललित कुमार, डॉ. संजू सैनी, डॉ. अमित शर्मा, ज्ञानेंद्र, डॉ. ममता भगत, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. आनंद चौहान, डॉ. रूपा, डा. प्रवीण, डॉ. संजय मुदगिल, डॉ. अंजु दहिया
विज्ञापन

--
यूनिवर्सिटी में पिछले काफी समय से प्रमोशन लटके हुए थे जो ईसी की मीटिंग में कर दिए गए है। इसके अलावा 2 मार्च 16 के बाद से पेंडिंग चल रहे प्रमोशन का रास्ता भी साफ हो गया है, क्योंकि उनके लिए प्रोफार्मा तय कर दिया गया है। ईसी की मीटिंग में इस बार यह अच्छे फैसले लिए गए है, जिसमें वीसी का प्रयास सबसे अहम रहा है।
-डॉ. दिनेश सिंह, प्रधान डिक्रूटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें