खरखौदा। जिला स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण सहित 32 पदक जीतकर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण सहित 10 पदक जीतकर पहला स्थान कब्जा किया।
कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में उदित, दीपांशु, साहिल व अभिजीत ने स्वर्ण व अमित ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 फ्री स्टाइल में प्रविंद्र, रोहित ने स्वर्ण, साहिल, शिवम, सागर, अंकित, कर्ण ने रजत पदक, अंडर-17 ग्रीको रोमन में टिंकू, मुकुल व मोहित ने स्वर्ण, खेर सिंह, मिलन, रतेश, लवप्रीत, मयंक, लक्ष्य ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-19 में उत्तम, संजीत, मोनू, आशीष व पवन ने स्वर्ण, नितिन, अंकित, राहुल, विशाल व मोहित ने रजत पदक प्राप्त किया। जूडो प्रतियोगिता में अंडर-17 में यश, विशाल, अतुल, अंकुल ने स्वर्ण, अनुज, अमन, अक्षित ने रजत, अंडर-19 में प्रिंस, राहुल व अजय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में प्रबंधक ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, कुश्ती प्रशिक्षक अश्वनी दहिया, सुनील हुड्डा, प्रदीप पवन बरोणा व जूडो कोच पवन बरोणा व मोहित ने स्वागत किया। इन प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेता खिलाडिय़ों का चयन राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं के लिए हुआ।