फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मचारियों व मजदूरों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। वन मंडल कार्यालय पर वन कर्मचारियों और मजदूरों का धरना वीरवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान वन कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भगत सिंह और वन विभाग मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष टेकराम शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक वन मंडल अधिकारी को बदला नहीं जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार की ओर से अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। इस कारण कर्मचारियों, मजदूरों में रोष है।
विज्ञापन

वन कर्मचारी संघ के प्रदेश उपमहासचिव आनंद शर्मा ने कहा सरकार एवं अधिकारी जानबूझकर कर्मचारियों एवं मजदूरों को आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं। इसके चलते पौधारोपण का काम प्रभावित हो रहा है। सरकार एवं उच्च अधिकारियों ने इस बात की कोई चिंता नहीं है, इसलिए प्रदेशभर के वन मजदूर और कर्मचारी सरकार की पर्यावरण विरोधी नीतियों के खिलाफ आठ अगस्त को होने वाली चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र ,पवन शर्मा, राजवीर मलिक, इंद्र सिंह, युद्धवीर ,कृष्णा मलिक, फायर ब्रिगेड के नेता राजीव खत्री, किसान सभा के नेता हवा सिंह, सीटू नेता सुनीता आदि अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें