फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यिम 134 ए के तहत दाखिला पाने वाले बच्चे से मांगी फीस, एडीसी को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नियम 134-ए के तहत दाखिला लेने वाले एक बच्चे से फीस मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एडीसी के समक्ष पेश होकर स्कूल संचालक के खिलाफ शिकायत दी है। इसके अलावा बच्चे के पिता ने थाना सदर पुलिस को शिकायत देकर स्कूल में बच्चे के साथ मारपीट की शिकायत भी की है। एडीसी ने जहां इस मामले में आश्वासन दिया है, वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईदगाह कालोनी की रहने वाली शमशीदा ने एडीसी को शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि उसका बेटा रिहान तीसरी कक्षा में शहर के देवडू रोड पर एक निजी स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि उसका दाखिला नियम 134-ए के तहत हुआ था, इसके बावजूद स्कूल संचालक अब परीक्षा के नाम पर 2100 रुपये मांग रहे हैं। आरोप लगाया कि फीस न लाने पर दबाव बनाया जा रहा है तथा बच्चे के साथ मारपीट भी की गई है। एडीसी ने इस मामले में जांच का आश्वासन दिया है। दूसरी शमशीदा ने ऐसी ही शिकायत थाना सदर पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें