फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, पारा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
वीरवार देर रात शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। सुबह तक चली प्री मानसून की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। इसमें शहर की कई सड़कों व अन्य कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हुई। वहीं खेतों में बारिश के साथ ही धान की रोपाई तेज हो गई।
वीरवार देर रात करीब दो बजे तेज हवाओं के साथ प्री मानसून की बारिश शुरू हुई। शुक्रवार सुबह तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मौसम साफ हुआ, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान उत्पादक किसानों के चेहरे पर आई खुशी
रिमझिम बारिश शुरू होते ही धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों में खेतों में धान की रोपाई भी तेज कर दी है। कृषि विभाग की ओर से 90 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई करने का लक्ष्य रखा गया है। बारिश के शुरू होते ही अब धान के लिए खेतों को तैयार करने में आसानी होगी। इसके अलावा धान की सीधी बिजाई के लिए खेत तैयार करने वाले किसानों को भी इससे लाभ मिलेगा।

बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, पारा गिरा
बारिश के साथ ही धान की रोपाई हुई तेज
हल्की बारिश से हुआ जलभराव बना मुसीबत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें