गोहाना। सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन समर्थकों ने अपने-अपने तरीके से मनाया। गोहाना में पूर्व विधायक जगबीर मलिक के निवास पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 101 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से की गई। शिविर की खास बात यह रही कि पिता-पुत्र ने एक साथ रक्तदान किया। अनिल ने दसवीं बार तो उनके बेटे जतिन ने पहली बार रक्तदान किया।
शिविर में कुलदीप नरवाल ने 21वीं, मनीष हुल्लेड़ी ने 28वीं, भौम सिंह नरवाल ने 13वीं, डॉ. किरमई ने चौथी, सतीश पार्षद, खानपुर कलां व अजय मास्टर ने 12वीं, सुमेर ने 23वीं, अरविंद ढांडा ने 35वीं, गरिमा मलिक और अनीता नरवाल ने दूसरी बार रक्तदान किया।
मोहित कुंडू, संदीप, नरेश, मोहित, अमरदीप, सोनू पांचाल, दिनेश कुमार, पीयूष पंवार, जयपाल सिंह, पुष्पेंद्र, प्रवेश पूनिया, सुनील कुमार और अमित ने भी रक्तदान किया। प्रथम बार रक्तदान करने वालों में विकास, अक्षय, अजीत, वीर सिंह, जतिन, साहिल, आशीष, तरुण, विशाल, तनुज, राकेश, जीतू, विजय मलिक, अंशु, दीपक और हर्ष शामिल रहे।
आयोजन की जिम्मेदारी गौरव मलिक ने निभाई तो संयोजन नरेश रोड का रहा। इसके अलावा संजीत गुड्डा, विकास सिंधु, रिंकू पालीवाल, अजमेर राणा एवं एडवोकेट अभिषेक मलिक ने सक्रिय भूमिका निभाई।