फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी के लिए रोडवेज की 100 बसें अभ्यर्थियों को लेकर जाने को तैयार, रोडवेज ने मांगीं 300 और बसें

विज्ञापन
संयुक्त पात्रता परीक्षा देने के लिए विभिन्न जिलों में जाने वाले अभ्यर्थी बस में सीट के लिए पंजीक? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर रोडवेज विभाग ने अभ्यर्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया करवाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने दावा किया है कि सोनीपत डिपो से रोडवेज की 100 बसों को छह रूटों पर रवाना किया जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों की संख्या को देेखते हुए आरटीओ से 300 बसों की मांग की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचाया जा सके। शनिवार को सुबह के सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए बसों को परिचालन तड़के 3:30 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। पहली बस रेवाड़ी के लिए रवाना होगी। उसके बाद परीक्षा केंद्र की दूरी के अनुसार बसों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त पात्रता परीक्षा का आयोजन 5 व 6 नवंबर को किया जा रहा है। सोनीपत में एक सत्र में 15800 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं जिले से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पेपर देने दूसरे जिलों में जाएंगे। दूसरे सत्र में भी करीब 15 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने जाएंगे। प्रदेश सरकार ने सीईटी के लिए अभ्यर्थियों को परिवहन की सुविधा मुहैया करवाई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को किराया नहीं देना होगा। उनका प्रवेश पत्र ही उनका पास होगा। महिला अभ्यर्थियों के साथ किसी एक सदस्य को भी जाने की छूट दी गई है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी बसों में सीट बुकिंग करवाने वाले अभ्यर्थियों की दिनभर लाइन लगी रही। बसों में सीट बुक करवाने का समय शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया था, लेकिन उसके बाद भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सीट बुक करवाने के लिए लाइनों में लगे रहे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस अड्डे पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई थी। साथ ही दोनों शिफ्टों में रवाना होने वाली बसों की समय सारिणी भी चस्पा की गई है।
दूसरे जिलों से किया जा रहा समन्वय
सोनीपत जिले से रेवाड़ी, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल व पानीपत के लिए बसों को रवाना किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे जिलों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि दूसरे जिलों से आने वाली और यहां से दूसरे जिलों में जाने वाली बसों का बेहतर तरीके से प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन

अतिरिक्त बसों की रहेगी व्यवस्था
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत बस डिपो में 105 बसें हैं। इसमें 63 रोडवेज की और 42 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली हैं। जिन बसों में तकनीकी खामी आ रही थी, उन्हें भी दुरुस्त कर रूटों पर भेजा जाएगा। बीच रास्ते में बसें खराब होने की स्थिति में अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की गई है। इन बसों को खरखौदा, सोनीपत पुलिस लाइन, गन्नौर, मुरथल, गोहाना में खड़ा किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर कम समय पर दूसरी बसें मुहैया करवाई जा सकें।
खानपुर पीजीआई के लिए चलेंगी दो बसें
रोडवेज अधिकारियों ने अधिकतर बसों को संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए छह रूटों पर लगाया है। ऐसे में अन्य रूटों पर आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि रोडवेज अधिकारियों ने खानपुर पीजीआई आने-जाने वाले मरीजों व यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो बसें लगाई हैं। अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत से खानपुर तक 8 बसें चलती हैं। इसमें से 6 बसें सीईटी के लिए लगाई गई हैं। जबकि दो बसें हर घंटे आवागमन करेंगी। अन्य लोकल रूट प्रभावित रहेंगे।
कहां कितने बजे रवाना होगी बस
जिला रूट नंबर सुबह सत्र शाम सत्र
रेवाड़ी 58 3:30 बजे सुबह 10:00 बजे
पलवल 50 4:00 बजे सुबह 10:00 बजे
पानीपत 55 6:00 बजे सुबह 11:00 बजे
करनाल 61 5:30 बजे सुबह 11:00 बजे
फरीदाबाद 18 5:00 बजे सुबह 10:00 बजे
गुरुग्राम 24 4:30 बजे सुबह 10:00 बजे
गोहाना में शनिवार के लिए तीन हजार ने करवाई बुकिंग
गोहाना। गोहाना सब डिपो में रोडवेज व किलोमीटर स्कीम के तहत 64 बसें हैं। इसके लिए 45 बसें सहकारिता समिति की ली गई हैं, ताकि अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। शुक्रवार को शनिवार के सुबह सत्र के लिए 1800 और शाम के सत्र के लिए 1200 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया। एसडीएम आशीष वशिष्ठ का कहना है कि अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए तैयारी की गई है।
संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर रोडवेज ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोडवेज की 100 बसें और सहकारी समिति की 48 बसें अभ्यर्थियों को लेकर छह जिलों में रवाना होंगी। इसके अतिरिक्त 300 बसों की और मांग की गई है। खानपुर पीजीआई जाने वालों को परेशानी न हो, इसके लिए दो बसें इस रूट पर चलती रहेंगी। अन्य रूट प्रभावित रहेंगे। लोगों से अपील है कि बेहद जरूरी काम होने पर ही कहीं जाने की योजना बनाएं, अन्यथा दो दिन यात्रा टालने का प्रयास करें। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें