फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोडक़र 10 मोबाइल व एसी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना शहर के वार्र्ड-13 स्थित दुकान का ताला तोडक़र चोर एसी व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पीडि़त दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वार्ड-13 के रहने वाले नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपने वार्ड में ही मोबाइल की दुकान खोल रखी है। नरेश ने बताया कि रात को चोर उसकी दुकान का ताला तोडक़र चोरी कर ले गए। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। उसने अंदर जाकर देखा तो वहां से एसी व 10 मोबाइल फोन चोरी मिले। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें