संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को डेंगू के 10 मरीज मिले। इनमें सोनीपत शहरी 5 और गांव कबीरपुर, रोहट, फाजिलपुर, मुरथल व गन्नौर में एक-एक मरीज शामिल हैं। अब जिले में डेंगू संक्रमित की संख्या बढ़कर 259 हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की 168 टीमें घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में वायरल बुखार के मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं। विभाग की टीम घर-घर जाकर मलेरिया जांच के लिए मरीजों के रक्त के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेज रही है। साथ ही मरीजों को डेंगू की जांच के लिए उन्हें नागरिक अस्पताल व महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रही डेंगू लैब में रक्त के नमूने देने देने की सलाह दी जा रही है। साथ ही उन्हें डेंगू व मलेरिया से बचाव की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। क्वाइल, क्रीम या तेल का उपयोग करना चाहिए। यदि कोई लक्षण मिलते हैं तो चिकित्सक को जरूर दिखाएं।