फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे किसान पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा : गांव हलालपुर के किसान गांव के दो युवकों पर अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। किसान के बयान पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव हलालपुर निवासी रोहतास का कहना है कि अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही राहुल व अंकत खेत में अपने आठ-दस साथियों के साथ आ पहुंचे। जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे। वह कुछ कर पाता इससे पहले ही उन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया। रोहतास का कहना है कि इससे पहले दिन के समय अंकित व राहुल ने उसके भतीजे मोहित के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें