फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पर हमला कर 1.33 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कबीरपुर में नाला के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पर हमला कर 1.33 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित राधिका सिटी निवासी अनमोल सक्सेना ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह गुडलक फाइनेंस इनकुजन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सीएसओ के पद पर कार्यरत हैं। यह कंपनी फाइनेंस करती है। वह दो साल से इस पर रहकर कंपनी में कार्य कर रहे हैं। वह मंगलवार को कंपनी के काम से उत्तर प्रदेश के बागपत गए थे। वहां से कंपनी का कलेक्शन लेकर बाइक से वापस आ रहे थे। वह मंगलवार रात बाईपास पर कबीरपुर नाला के पास पहुंचे। इसी दौरान दो युवकों ने ओवरटेक करके अपनी बाइक आगे अड़ा दी। इसी दौरान दूसरी बाइक पर उनके दो साथी और आ गए। उन्होंने डराकर अनमोल सक्सेना को बाइक से नीचे उतार लिया और पिटाई कर रुपये मांगने लगे। उन्होंने अधिकारी की पिटाई कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। उसमें कलेक्शन के 1.33 लाख रुपये, अनमोल शर्मा की घड़ी, मोबाइल और जरूरी कागज थे। बैग छीनकर बाइक सवार वहां से भाग गए। हड़बड़ाहट में वह लुटेरों की बाइक के नंबर नहीं देख सके। इस दौरान वहां पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। अनमोल शर्मा ने एक राहगीर के फोन से घटना की जानकारी अपने कंपनी के साथियों और पुलिस को दी। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाका प्वाइंट पर चेकिंग कराई गई लेकिन उनका पता नहीं लग सका। पुलिस बाईपास पर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी में लुटेरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
वर्जन
फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने लूट की शिकायत दी है। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। कई महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। जल्द ही लुटेरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें