गोहाना। शहर में आजाद पार्क के सामने वाली गली में बने घर में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर घर में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर 1.25 लाख रुपये व आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत समता चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
आजाद पार्क क्षेत्र निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि वह 28 अगस्त को रात नौ बजे बड़े बेटे के साथ गांव नगर स्थित सत्संग भवन में गया था। घर पर उसकी पत्नी काजल व छोटा बेटा ध्रुव थे। उसकी पत्नी ने उसे फोन पर सूचना दी की कमरे में रखी अलमारी से किसी ने आभूषण व रुपये निकाल लिए हैं। जबकि उसने अलमारी व कमरे पर ताला लगाया हुआ था। चोर ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। संजय के अनुसार, चोर करीब 1.25 लाख रुपये नकद, सोने की चार अंगूठी, चेन, चार जोड़ी झुमके, चांदी का गले का हार, चांदी की अंगूठी, तीन जोड़ी पाजेब व अन्य सामान चुरा ले गए।