फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के गांवों में नहीं लगेंगे अब कूड़े के ढेर

Thu, 02 Jan 2014 09:35 PM IST
अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद में कचरे के प्रबंधन के लिए जिले के सभी गांवों में अलग-अलग प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एक कार्य योजना तैयार की गई है। यह काम पंचायती राज विभाग की ओर से किया जाएगा और परियोजना के लिए दो करोड़ 28 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने गांवों में ठोस एवं तरल कचरे के प्रबंधन के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट बनाने की व्यापक योजना बनाई है। इसके पहले चरण में कुल 35 कचरा प्रबंधन प्लांट लगाने की योजना है। स्वीकृति के लिए विकास एवं पंचायत विभाग मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके तहत 25 सॉलिड तरल कचरा प्रबंधन व दस ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 2 करोड़ 28 लाख रुपये की राशि पंचायती राज विभाग को उपलब्ध करवा दी गई है।  

10 हजार से बनेगा निजी शौचालय
निर्मल भारत अभियान के तहत निजी शौचालय बनवाने के लिए 3200 रुपये की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। यह राशि दो मदों से दी जाएगी। 4600 निर्मल भारत अभियान से और 4500 रुपये मनरेगा योजना के तहत दी जा रही है। निजी शौचालय बनाने के लिए ग्राम पंचायतों को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें