फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवकों ने रंजिशन सैलून में की तोड़फोड़ और संचालक से मारपीट

Sat, 08 Jun 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बेगू रोड पर एक सैलून पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया और सैलून संचालक से मारपीट करके तोड़फोड़ कर दी। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में सैलून संचालक ललित की शिकायत पर राहुल सैनी निवासी बेगू, मनी व लवि निवासी रंगड़ी, अमर सिंह निवासी बेगू, अनुराग व देविक निवासी सिरसा के खिलाफ मारपीट करने व तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ललित ने बताया कि उसका बेगू रोड पर पेट्रोल पंप के पास सैलून है। 7 जून की रात को करीब आठ बजे उपरोक्त युवक उसकी दुकान पर आए। इनके हाथों में मोटरसाइकिलों की चेन व लोहे की राॅड थी। ललित ने बताया कि आते ही युवकों ने उससे लवप्रीत के बारे में पूछा। उसने अनभिज्ञता जाहिर की तो उक्त लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी और दुकान का सामान तोड़ दिया। ललित ने बताया कि करीब 20 दिन पहले लवप्रीत व राहुल सैनी का झगड़ा हो गया था और उसने बीच-बचाव किया था। इसी रंजिश के चलते उससे मारपीट की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें