फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवक ने निगला जहर, गांव के कुछ लोगों पर उकसाने का मामला दर्ज

Sat, 14 Sep 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रानियां क्षेत्र के गांव बाहिया में एक युवक ने जहर निगलकर अपनी जान दे दी। मृतक के चचेरे भाई ने गांव के पवन, जगजोधन उर्फ जोधा, भीम सिंह, बलवान सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव बाहिया निवासी मृतक के चचेरे भाई वीरपाल ने बताया कि उसके चाचा रामू के छोटे बेटे भरत सिंह का गांव के एक व्यक्ति बलवान से किसी बात को लेकर मनमुटाव था। वीरपाल के अनुसार 11 सितंबर को जगजोधन उर्फ जोधा ने उसके चाचा के बड़े बेटे मनप्रीत को अपने घर बुलाया था और उसके साथ वह भी उनके घर पर गया था। वहां पर पहले से उक्त आरोपी मौजूद थे। उन्होंने उसके सामने ही मनप्रीत को बुरी तरह से डराया-धमकाया था। जब वे उनके घर से आए तो मनप्रीत डरा सहमा व परेशान था।
वीरपाल ने बताया कि 11 सितंबर की शाम को करीब 4 बजे उसे सूचना मिली कि मनप्रीत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जब वह चचेरे भाई बसंत के साथ मनप्रीत को बाइक पर लेकर उपचार के लिए लेकर आ रहा था। उस दौरान आरोपियों उसे रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं रुका और बाइक भगाकर उसे अस्पताल ले आया। उपचार के बाद जब मनप्रीत घर आया तो आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वीरपाल ने बताया कि वीरवार को मनप्रीत की हालत खराब होने पर उसे पंजाब के बठिंडा स्थित एम्स में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रानियां थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत परिजनों को सौंप दिया और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें