फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घरेलू विवाद में युवक ने खारिया में लगाया फंदा, माैत

Sat, 31 Oct 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। गांव खारियां निवासी 32 वर्षीय पवन ने वीरवार रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रानियां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।
जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि पवन मजदूरी का कार्य करता था। वह बीते कुछ दिनों से शराब का सेवन करने लगा था। पवन की पत्नी बीते 20 दिनों से अपने मायके गई हुई थी। पवन एक लड़का और एक लड़की का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपनी 6 बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में वही अकेला कमाने वाला था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद और मानसिक परेशानी की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने पवन के पिता रामेश्वर के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें