फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में कुनबे के लोगों ने ही कर दिया युवक का कत्ल, 7 पर केस

विज्ञापन
अनूप की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
डिंग क्षेत्र के गांव शेरपुरा में दिनदहाड़े एक युवक की तेजधार हथियार और लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अनूप (21) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक रंजिश के चलते रिश्तेदारों ने दो महीने पूर्व भतीजे को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक के चाचा राजवीर सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने कुनबे के ही सात लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपी युवकों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला से अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शेरपुरा गांव का अनूप मक्की बेचने की रेहड़ी लगाता था। किसी बात को लेकर उसकी अपने ही कुनबे के लोगों के साथ ही रंजिश चल रही थी। इस मामले को लेकर दो महीने पूर्व पंचायती तौर पर समझौता भी हुआ था, लेकिन उसके रिश्तेदारों ने उसे गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था और बुधवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे अपने गांव में गोगामेडी पर गया था। तभी उसे पता लगा कि उसके कुनबे के ही कुछ युवक हथियार लेकर उसको ढूंढ रहे हैं। सूचना पाकर अनूप गोगामेड़ी से गांव की जोहड़ की तरफ भाग गया। इसका पता जब हमलावर युवकों को लगा तो उन्होंने पीछा किया। आरोपियों ने अनूप को जोहड़ पर ही घेर लिया और उस पर चाकू और रॉड से हमला बोल दिया। अनूप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना जब डिंग पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची व फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। प्राथमिक कार्रवाई के उपरांत शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। शाम को युवक का पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा राजवीर सिंह के बयान पर सात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी रंजिश में युवक की हत्या की गई है। मामले में आरोपी सतबीर सिंह, सिंहराज, विक्रम, विजय, धोलू, अजय और संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
- जितेंद्र सिंह, एसएचओ, डिंग थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें