फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए डबवाली में 24 को होगी ‘यूथ मैराथन’

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने व स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 24 अगस्त को डबवाली में ‘यूथ मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा। ‘यूथ मैराथन’ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। शुक्रवार को आयोजन संबंधी तैयारियों के लिए उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मैराथन की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ यूथ मैराथन का रूट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
यूथ मैराथन पांच किलोमीटर, दस किलोमीटर और 21.1 किलोमीटर की श्रेणी में आयोजित की जाएगी। इसमें नागरिक विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार भागीदार बनेंगे। मैराथन के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। गत दिनों सिरसा में हुए साइक्लोथॉन कार्यक्रम की भांति डबवाली में भी यूथ मैराथन का सफल आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान की कड़ी में आयोजित इस यूथ मैराथन में व्यापक जनभागीदारी होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर, एडीसी विरेंद्र सहरावत, एसडीएम अर्पित संगल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, जिला खेल अधिकारी जगदीप, डीआईओ रमेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें