फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मां ने लगाए स्प्रे पिलाकर हत्या के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा । जिले के गांव नाईवाला के खेेत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। युवक की मां ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि खेत मालिक के युवक की पत्नी के साथ नाजायज संबंध है, इसलिए उसकी स्प्रे पिलाकर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव नाईवाला निवासी राजबीर खेत मजदूरी करता था। वह गांव के ही अमनदीप के खेेत में काम करता था। पुलिस को दिए बयान में राजबीर की मां बिमला देवी ने बताया कि वीरवार सुबह रक्षाबंधन के दिन खेत मालिक अमनदीप आया और बेटे राजबीर को ले गया। कुछ समय बाद राजबीर की पत्नी भी चली गई। बाद में खबर आई कि राजबीर ने स्प्रे पी ली है और उसकी मौत हो गई है। राजबीर की मां बिमला ने आरोप लगाया कि अमनदीप का उनके घर ज्यादा आना जाना था। आरोप है कि उसके राजबीर की पत्नी के साथ नाजायज संबंध हैं। इसी कारण राजबीर परेशान रहता था। कई बार अमनदीप और राजबीर की पत्नी को समझाया गया था। लेकिन स्थिति नहीं सुधरी।
शिकायतकर्ता बिमला देवी ने आरोप लगाया कि अमनदीप 11 अगस्त को उसके बेटे राजबीर को बाइक पर बैठाकर काम करवान के बहाने ले गया। बाद में राजबीर की पत्नी भी चली गई। बाद में शाम को साढ़े 5 बजे खबर आई कि राजबीर ने स्प्रे पी ली है और उसे इलाज के लिए रानियां अस्पताल ले जाया जा रहा है। बिमला देवी ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू और अमनदीप ने हत्या की है।
विज्ञापन

---------
सात बहनों का इकलौता था भाई, रक्षाबंधन के दिन बिछुड़ा
परिजनों ने बताया कि राजबीर सात बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि खेत मालिक और उसकी पत्नी के बीच संबंधों को लेकर कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन स्थिति यथावत रही। इस कारण राजबीर परेशान रहता था। वह अमनदीप के खेत में ही काम करता था। रक्षाबंधन के दिन हुई घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें