फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक पर पिकअप की टक्कर से युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। महाराणा प्रताप चौक हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। जहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। शनिवार रात्रि को रंग रोगन का काम करने वाले एक युवक को पिकअप चालक ने टक्कर मार दी, जिस कारण उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में मृतक के पिता ने पिकअप चालक के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 19 निवासी देवीलाल ने बताया कि उसका लड़का जयपाल रंग-रोगन का काम करता है। शनिवार शाम को करीब 8.30 बजे जयपाल कबाड़ का सामान बेचने के लिए जा रहा था। जयपाल महाराणा चौक पर पहुंचा तो हिसार की तरफ से आ रही पिकअप चालक ने गाड़ी को तेज व लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे जयपाल उछल कर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल जयपाल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा शादीशुदा था तथा वह तीन लड़कियों व एक लड़के का पिता था। हादसे के बाद इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक जगमीत सिंह कर रहे हैं। बता दे कि इससे पूर्व भी महाराणा प्रताप चौक पर हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जान जा चुकी है। करीब दो माह पूर्व भी इसी स्थान पर रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें