फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत, शव का पोस्टमार्टम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। राजकीय कन्या विद्यालय के सामने एक युवक की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बूटा सिंह (24) निवासी गांव धर्मपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक काम न मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जोकि दोपहर करीब पौने दो बजे कालांवाली से सिरसा जा रही फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आ गया। मृतक के परिजनों तरसेम सिंह व पूर्व सरपंच वीर सिंह ने बताया कि बूटा सिंह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। वो काम की तलाश में ही सुबह घर से शहर कालांवाली आया था। उन्हें दोपहर को किसी ने ट्रेन के नीचे आने की सूचना दी थी। वो करीब दो माह पूर्व की लद्दाख से फौज में हेल्पर के तौर पर काम करके लौटा था। अब उसे काम नहीं मिल रहा था।



जुड़वा पैदा हुआ था मृतक बूटा सिंह



बताया जा रहा है कि मृतक बूटा सिंह अपने 6 बहन-भाईयों में पांचवें नंबर पर था। वह अविवाहित था और अपने भाई के साथ जुड़वा पैदा हुआ था। वहीं रेलवे पुलिस ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई तरसेम सिंह के बयान के आधार पर पुलिस इत्तफाकिया कार्रवाई कर रही है। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें