फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: अनियंत्रित होकर कार पलटने से युवक की मौत; जागरण में शामिल होने जा रहा था परिवार, चार घायल

Tue, 17 Oct 2023 01:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में कर्ण सिंह अपने परिवार के साथ डबवाली क्षेत्र में जागरण में शामिल होने के लिए रात को जा रहा था। ऐसे में गांव पन्नीवाला मोटा के पास कार अनियंत्रित हो गई। जिसमें कर्ण को अधिक चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के ओढां के पास स्थित गांव पन्नीवाला मोटा में एक कारण अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। जिसमें सवार परिवार के चार सदस्य घायल हो गए जबकि 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। वहीं ओढां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार 24 वर्षीय बेगू रोड निवासी कर्ण सिंह अपने परिवार के साथ डबवाली क्षेत्र में जागरण में शामिल होने के लिए रात को जा रहा था। ऐसे में गांव पन्नीवाला मोटा के पास कार अनियंत्रित हो गई। जिसमें कर्ण को अधिक चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य चार सदस्य घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने कार में सवार सभी घायलों को बाहर निकाला और ओढां में स्थिति स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने कर्ण को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य परिवार के सदस्यों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और रात को ही नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस अब मामले की जांच करने में जुटी है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का स्वास्थ्य अब ठीक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें