फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे की ओवरडोज ने छीन ली 23 वर्षीय युवक की जिंदगी

Tue, 17 Nov 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार ने बिना पोस्टमार्टम करवाए किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

फोटो 28,29
संवाद न्यूज एजेंसी

रानियां। क्षेत्र के गांव संतनगर में 23 वर्षीय सागर पुत्र गुरदेव सिंह की मंगलवार सुबह नशे की ओवरडोज से उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए ही गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार, सागर लंबे समय से मेडिकल नशे का आदी था और अपने पिता के साथ मजदूरी करता था। सोमवार शाम उसने अधिक मात्रा में नशे का सेवन किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन

वहां से उसे सिरसा और फिर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सागर अविवाहित था। परिवार ने उसे तीन से चार बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था और दवाइयां भी दिलवाई थीं।
विज्ञापन

नशे के धंधे पर अंकुश की मांग
ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन से नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 20 से 25 वर्ष के अनेक युवा नशे की चपेट में हैं। उनका कहना है कि सख्त कदम न उठाए गए तो कई और परिवार प्रभावित होंगे। रानियां थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि इस घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और तीन मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें