फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवक से मिली 15.23 ग्राम हेरोइन, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 25 Mar 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने एक युवक को 15.23 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित कल्याण नगर सिरसा का रहने वाला है। उसके खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




एसपी दीपक सहारन ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक टीम मंगलवार को बस स्टैंड सिरसा से होते हुए सुरखाब चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम 23 मिलीग्राम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने सप्लायर के बारे में जानकारी दी है। जल्द ही पुलिस सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी रोहित को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें