फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोबाइल बाजार से 18.900 किलो विस्फोटक संग युवक पकड़ा

Mon, 09 Nov 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। थाना कालांवाली पुलिस ने मोबाइल बाजार में छापा मारकर 18 किलो 900 ग्राम पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मोहित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दमकल विभाग के अधिकारियों को साथ लिया। उन्होंने मोबाइल बाजार में पटाखे बेचते हुए मोहित नामक युवक को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान बुलेट बम, विभिन्न ब्रांड के पटाखे और फूलझड़ियां मिलीं। मोहित से भंडारण और बिक्री संबंधी लाइसेंस मांगा गया। वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 व 9 (बी) विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें