जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला थाना सदर सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान गांव माधोसिंघाना क्षेत्र से एक युवक को नशे की 300 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए सदर सिरसा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान मदन लाल उर्फ डाक्टर निवासी माधोसिंघाना के रुप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।