फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भंबूर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार रानियां के वार्ड नंबर 13 निवासी रोहित, जोकि शहर में मोबाइल स्पेयर पार्ट का काम करता था। मंगलवार शाम को वह अपने बाइक पर सिरसा से रानियां के लिए चला था। गांव भंबूर के निकट उसके बाइक को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों व पुलिस को सूचित कर उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जहां गंभीर चोटों के कारण कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें