संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। घर से कंप्यूटर सेंटर गई एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी की रपट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रविदास नगर सिरसा निवासी पिता ने बताया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी एमसी कॉलोनी के पास हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर में क्लॉस लगाने जाती है। सोमवार को वह स्कूटी पर सवार होकर कंप्यूटर सेंटर में गई, लेकिन नहीं लौटी। उसकी स्कूटी कंप्यूटर सेंटर के बाहर खड़ी मिली। जांच अधिकारी वेदपाल का कहना है कि जल्द ही नाबालिग की तलाश कर ली जाएगी।