फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बैंक के फील्ड ऑफिसर की खेत की डिग्गी में मिली लाश

Tue, 24 Feb 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मृतक विकास फाइल फोटो।  - फोटो : 1
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान सोमवार को लापता हुए विकास, सरपंच के खेत में मछलियों को दाना डालने जाते थे
विज्ञापन


फोटो 38










संवाद न्यूज एजेंसी





सिरसा। गांव दड़बी स्थित ग्रामीण बैंक के फील्ड ऑफिसर विकास कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार को गांव बरुवाली सरपंच के खेत में बनी पानी की डिग्गी में मिला। घटना की सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डिग्गी से बाहर निकाला। परिजनों का कहना है कि विकास सोमवार दोपहर 12 बजे से लापता थे।





सेक्टर 20 निवासी 35 वर्षीय विकास सोमवार सुबह ड्यूटी पर गए थे। दोपहर 12 बजे परिजनों ने उन्हें फोन किया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। शाम को वह वापस घर नहीं लौटे तो घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने विकास की तलाश शुरू की। मंगलवार दोपहर विकास की बाइक गांव बरुवाली के एक खेत के पास मिली। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खेत में बनी पानी की डिग्गी जांची तो उसमें से विकास का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

विकास के पिता जयकरण ग्रामीण बैंक से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। विकास की पत्नी शिक्षक हैं। डिंग थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि विकास ड्यूटी के दौरान गांव बरुवाली गए थे। यहां गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार के खेत में पानी की डिग्गी बनी हुई है। सरपंच डिग्गी में मछली पालन करते हैं।
विज्ञापन


विकास के परिजनों ने बयान दिया है कि विकास मछलियों को दाना डालने के लिए यहां आते थे। सोमवार को वह मछलियों को दाना डालने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया। इससे वह डिग्गी में गिर गए। परिजनों के बयान पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि विकास अक्सर मछलियों को दाना डालने जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें