फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव के तालाब में मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव नटार के तालाब में सोमवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पंच मदन लाल ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उन्होंने तालाब में युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस व ग्रामीणों को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक शव कई दिन पुराना और गली हालत में था।
जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है और शव को 72 घंटे तक शव गृह में रखा जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव से कोई भी व्यक्ति लापता नहीं है और तालाब में पिछले कई दिनों से लोग अपने पशु नहीं लेकर जा रहे थे, जिस कारण किसी ने तालाब की ओर ध्यान नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें