फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में निमोनिया पीड़ित युवक की मौत

विज्ञापन
सिरसा नागरिक अस्पताल। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सोमवार देर रात भर्ती एक ग्रामीण युवक ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने रात को ही कोरोना संदिग्ध मानकर उसके सैंपल जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे थे, हालांकि शाम को उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। बता दें कि जिले से अब तक कोरोना संदिग्धों के 8 सैंपल भेजे चुके हैं। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिले के एक गांव के रहने वाले युवक को बुखार तथा निमोनिया की शिकायत होने के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सोमवार की रात करीब एक बजे युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उसे शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया। सिविल अस्पताल में सबसे पहले युवक को आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन जब युवक की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने संदिग्ध मानते हुए सिविल अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। जहां मंगलवार सुबह 8.30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक तथा उसके साथ रहने वाले सभी लोगों के कपड़ों को भी जला दिया और युवक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
नानी की अस्थियां बहाने गया था हरिद्वार
मृतक युवक कुछ ही दिन पहले अपनी नानी की अस्थियां बहाने हरिद्वार गया था। जानकारी के अनुसार जब वह वहां से आया तो उसको बुखार तथा निमोनिया की शिकायत हो गई। उसके बाद परिजनों ने उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया था।
विज्ञापन

जब मरीज अस्पताल में आया था तो उस समय उसे बुखार तथा छाती में संक्रमण के चलते सांस लेने की समस्या थी। सैंपल जांच के लिए भेजे थे। मंगलवार शाम को रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन

-डॉ. विरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें