फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: नील गाय आगे आने से सड़क हादसे में युवक की मौत, हाल में ही क्लर्क की पोस्ट पर किया था ज्वाइन

Sat, 14 Jun 2025 01:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सुखविन्द्र सुबह के समय पंजाब के वड़िंग खेड़ा स्थित नवोदय विद्यालय जा रहा था। उन्होंने वहां क्लर्क की पोस्ट पर हाल ही में नौकरी ज्वाइन की थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा हाईवे पर सावंत खेड़ा के पास सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। युवक की कार के सामने अचानक नील गाय आगे आने से कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार सुखविन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार सुखविन्द्र सिंह गांव पन्नीवाला रुलदू का निवासी था।

विज्ञापन


सुखविन्द्र सुबह के समय पंजाब के वड़िंग खेड़ा स्थित नवोदय विद्यालय जा रहा था। उन्होंने वहां क्लर्क की पोस्ट पर हाल ही में नौकरी ज्वाइन की थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। नीलगाय आगे आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी। हादसे में सुखविन्द्र को गंभीर चोटें आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें