गांव रोड़ी में सूरतिया रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार जेसीबी के चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गए। जेसीबी चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों घटना बारे परिजनों व पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी अनुसार गांव उपलाना जिला करनाल निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसका भाई संजय कुमार अपनी पत्नी निशा व बेटी गुंजन के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में आया हुआ था। गांव रोड़ी में सूरतिया रोड पर उसके बाइक को तेज रफ्तार जेसीबी के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सहित रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां गंभीर चोटों के कारण संजय की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बेटी अभी उपचाराधीन हैं। पुलिस ने बाद में परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।