फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लक्कड़ांवाली में धार्मिक स्थल के बाहर युवक पर हमला, 4 पर केस

Sat, 17 Jan 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव लक्कड़ांवाली में एक धार्मिक स्थल के बाहर 4 युवकों ने मामूली बात को लेकर एक युवक पर रॉड व कापे से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल युवक को ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने घायल के बयान पर चारों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में घायल गुरदास सिंह निवासी गांव लक्कड़ांवाली ने बताया कि बीते दिन गांव लक्कड़ांवाली में दौलतपुर खेड़ा रोड़ पर स्थित डेरा बाबा डल्ला सिंह की मजार में धार्मिक कार्यक्रम था। जहां वह लंगर हॉल में सेवा कर रहा था। इसी दौरान उसके गांव के ही गौरी सिंह, हरदीप सिंह, बंटी सिंह, जोत सिंह व 3 अन्य युवक लंगर के लिए हॉल में आए तो उसने युवकों से कहा कि एक बार लंगर हॉल में भीड़ अधिक है इसलिए वे कुछ देर बाद आ जाएं।
गुरदास सिंह के मुताबिक इस बात पर उक्त युवक तैश में आकर एक बार तो वहां से चले गए, लेकिन जब वह सायं को लंगर से सेवा समाप्त होने पर घर जाने के लिए मजार के आगे सडक़ पर मोटरसाइकिल पर बैठा तो गौरी सिंह, हरदीप, बंटी व जोत सिंह ने उस पर लोहे की रॉड व कापे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। इस हमले में उसे काफी चोटें आईं जिसके चलते उसके दोस्तों ने उसे ओढ़ां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने घायल गुरदास के बयान के आधार पर चारों युवकों के खिलाफ रास्ता रोककर हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें