फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एफ ब्लॉक, सिविल अस्पताल रोड से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 17 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान रतन लाल निवासी मेन गली अरावली प्रेम नगर, सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान एफ ब्लॉक, सिविल अस्पताल रोड, सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें