थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव घुकांवाली क्षेत्र से एक व्यक्ति को नशे की 200 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। ओढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनजीत सिंह उर्फ गोसा निवासी घुकांवाली के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना ओढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक धर्मबीर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव घुकांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से रहे व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे की 200 गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।