फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

260 नशीली गोलियों सहित युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला की ओढां थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र से एक युवक को नशे की 260 गोलियों के साथ काबू किया है। ओढां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान बंसीलाल निवासी ओढां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना ओढां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि ओढां थाना पुलिस के उप निरीक्षक मदन लाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम व चैकिंग के दौरान गांव ओढां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे की 260 गोलियां बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें