फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुप हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

विज्ञापन
two accused arrested in anup murder case - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिला की डिंग थाना पुलिस ने बुधवार को गांव शेरपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक अनूप की हुई हत्या मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजय व शंकर उर्फ संजय निवासियान शेरपुरा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक अनूप के चाचा राजबीर की शिकायत पर थाना डिंग में सात आरोपियों पर हत्या का अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और शीघ्र ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बुधवार को गांव शेरपुरा में अनूप की कुनबे के ही सात लोगों ने गांव के जोहड़ पर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। हत्या का कारण अनूप का एक महिला के साथ अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें