फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में प्रवेश के लिए अब 18 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 12 Jun 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की पुरजोर मांग को देखते हुए कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार के निर्देश पर स्नातक (ग्रेजुएशन) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विवि के विभिन्न शिक्षण विभागों और यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में संचालित स्नातक कोर्सों के लिए अब 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुशील कुमार ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तय तारीख से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। दाखिले से जुड़ी विस्तृत जानकारी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फैसले से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन

योग और फिजिकल एजुकेशन कोर्स के लिए 17 जून आखिरी तारीख सामान्य स्नातक पाठ्यक्रमों के अलावा बैचलर ऑफ साइंस इन योगा व बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल, हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एजुकेशन जैसे विशेष कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून तय की गई है। दोनों पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा भी पास करनी होगी।
विज्ञापन

-
विश्वविद्यालय में विषयों में सीट का ब्योरा



विषय सीट

फिजिक्स में बैचलर ऑफ साइंस - 30



मैथ में बैचलर ऑफ साइंस - 403

डेटा साइंस में बैचलर ऑफ साइंस 60



कंप्यूटर एप्लीकेशन में बैचलर 60



फूड साइंस और टेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ साइंस 40

फैशन डिजाइन और लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी में बीएससी 40

फिजिकल, हेल्थ और स्पोर्ट्स एजुकेशन में बीएससी 60



बैचलर ऑफ कॉमर्स 120



बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 120

जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में बीए 40

इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में बीए 40



बैचलर ऑफ सोशल वर्क 40



बैचलर ऑफ परफाॅर्मिंग आर्ट्स, थिएटर, टेलीविजन और सिनेमा 30

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स 40



बैचलर ऑफ साइंस इन योगा 60





एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स

साइबर सुरक्षा और एथिकल हैकिंग में डिप्लोमा 40



डिजिटल फोरेंसिक और जांच में डिप्लोमा 40



-

पांच वर्षीय कोर्स

ऊर्जा एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग : बीएससी, एमएससी जीव विज्ञान 60



भौतिकी विभाग : बीएससी, एमएसससी भौतिक विज्ञान : 60



लॉ विभाग : बीए एलएलबी 120

फार्मेसी विभाग : बैचलर ऑफ फार्मेसी 60

चार वर्षीय कोर्स



बीटेक सीएसई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग 60

बीटेक सीएसई : 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें