फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते धरे गए एक्सईएन

Fri, 12 Sep 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने गुरुवार दोपहर रंगे हाथ रिश्वत लेेते दबोच लिया।
विज्ञापन




विजिलेंस टीम ने आरोपी एक्सईएन आरके शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


आर्य समाज रोड निवासी मनोहर लाल जैन ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दर्ज करवाई कि पब्लिक हेल्थ विभाग डिवीजन नंबर तीन का एक्सईएन राकेश कुमार शर्मा उससे जरनेटर का बिल पास करवाने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।



मनोहर लाल जैन ने विभाग को बरसाती पानी की निकासी हेतु जरनेटर सैट किराये पर दिए थे। इसका बिल पास करने की एवज में आरके शर्मा रिश्वत की मांग कर रहा था।



विजिलेंस के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गुरुवार को पब्लिक हेल्थ दफ्तर पहुंची। इससे पहले विजिलेंस टीम ने मनोहर लाल जैन को कैमिकल लगाए हुए नोट दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार राम निवास भांभू को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। आरोपी एक्सईएन आरके शर्मा ने जैसे ही मनोहर लाल जैन से रिश्वत के रूप में 15 हजार रुपये लिए विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने उसके हाथ पानी में धुलवाए तो वह लाल हो गए।



विजिलेंस इंस्पेक्टर जगजीत ने बताया कि आरोपी का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है, जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें