सिरसा। खेल विभाग द्वारा शहीद भगत सिंह स्टेडियम में तीन व चार जून को जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला कुमार , कुमारी एवं जिला केसरी दंगल होगा। प्रतियोगिताओं के तहत अंडर-17, जूनियर अंडर-21 व सीनियर श्रेणी के मुकाबले होंगे।
जिलास्तर पर विजेता खिलाड़ी 10 जून से 13 जून तक पंचकूला में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि फ्री स्टाइल (लड़कों ) के सभी प्रतियोगिता का आयोजन तीन जून को होगा। जिसके लिए खिलाड़ियों का वजन माप सुबह आठ से नौ बजे तक होगा।
चार जून को ग्रीको रोमन (लड़कों व लड़कियों) के मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों का वजन माप उसी दिन सुबह आठ से नौ बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों को छोड़कर विभागीय प्रशिक्षकों के कुश्ती केंद्रों, निजी कुश्ती प्रशिक्षण केंद्रों, शिक्षण संस्थाओं तथा कर्मचारी भाग ले सकते हैं।
इन भारवर्ग में होंगे मुकाबले
कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में
- लडक़ों के लिए 60 भारवर्ग में तथा लड़कियों के लिए 30 भारवर्ग में कुश्ती मुकाबले करवाए जाएंगे।
- लडक़ों के अंडर-17 वर्ष आयुवर्ग फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन 41 से 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 तथा 110 किलोग्राम भारवर्ग में मुकाबले होंगे।
- लड़कों के अंडर-21 वर्ष आयुवर्ग फ्री स्टाइल 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 तथा 125 किलोग्राम भारवर्ग में मुकाबले होंगे। -
- अंडर-21 वर्ष आयुवर्ग ग्रीको रोमन 55, 60, 64, 67, 72, 77, 82, 87, 97 तथा 130 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान भाग लेंगे।
- 21 वर्ष से ऊपर सीनियर आयुवर्ग फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 तथा 125 किलोग्राम भारवर्ग में मुकाबले होंगे।
- 21 वर्ष से ऊपर सीनियर आयुवर्ग ग्रीको रोमन में 55, 60, 64, 67, 72, 77, 82, 87, 97 तथा 130 किलोग्राम भारवर्ग के पहलवान भाग लेंगे।
-
लड़कियों के अंडर-17 वर्ष आयुवर्ग 36 से 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 तथा 73 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे।
- अंडर-21 वर्ष आयुवर्ग 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 तथा 76 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले होंगे।
- 21 वर्ष से ऊपर सीनियर आयुवर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 तथा 76 किलोग्राम भार वर्ग की खिलाड़ी भाग लेंगी।
-
जिला कुमार व कुमार और जिला केसरी के लिए यह रहेगी व्यवस्था
कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जिलास्तर पर जिला कुमार (फ्री स्टाइल तथा ग्रीको रोमन) में 74 किलोग्राम भार तक तथा जिला केसरी के लिए 74 किलोग्राम भार से ऊपर वजन के पहलवान भाग ले सकते हैं। वहीं जिलास्तर पर लड़कियों की जिला कुमारी (फ्री स्टाइल) में 62 किलोग्राम भार तक तथा जिला केसरी के लिए 62 किलोग्राम भार से ऊपर वजन की पहलवान भाग ले सकती हैं।
-
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
प्रतिभागी को रिहायशी प्रमाणपत्र या बिजली का बिल या ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या बैंक अकाउंट की कॉपी अपने साथ लानी होगी। इसके अतिरिक्त सभी खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, एक फोटो अपने साथ लानी होगी।
इस प्रतियोगिता में जिला सिरसा के पहलवान ही भाग ले सकते हैं। अन्य जिलों के पहलवान इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते। अखाड़ा इंचार्ज यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अखाड़े से कोई पहलवान दूसरे अखाड़े या जिले से हिस्सा न लें।
जगदीप सिंह, जिला खेल अधिकारी