फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जागरूकता रैली निकालकर दिया परिवार नियोजन का संदेश

Sat, 11 Jul 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रैली निकालकर लोगों को जागरूक करती छात्राएं। - फोटो : 1
विज्ञापन
बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ. आरके दहिया
विज्ञापन


12
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को राजकीय एएनएम प्रशिक्षण स्कूल की छात्राओं ने नागरिक अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दहिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान परिवार नियोजन के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
काउंसलरों ने पंफलेट वितरित कर बताया कि नागरिक अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार कल्याण के विभिन्न साधन उपलब्ध हैं। इनमें कॉपर-टी, कंडोम, माला-डी, अंतरा इंजेक्शन और छाया जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दहिया ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस बढ़ती जनसंख्या से जुड़ीं चुनौतियों पर विचार करने का वैश्विक मंच है। इसके माध्यम से परिवार नियोजन, प्रजनन स्वास्थ्य और जनसंख्या संतुलन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या के विकास, संसाधनों और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना है। लैंगिक समानता, प्रजनन स्वास्थ्य और परिवार नियोजन के बारे में लोगों को शिक्षित करने पर विशेष बल दिया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमल कक्कड़, विनोद कुमार, रमेश बिश्नोई, पूनम कटारिया और राहुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पुरुष नसबंदी और जानकारी
उप सिविल सर्जन डॉ. भारत भूषण मित्तल ने बताया कि पुरुष नसबंदी एक सरल और सुरक्षित प्रक्रिया है। इससे किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 21 में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें